logo

BIHAR : उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने किया हमला, आधा दर्जन लोग घायल

gadi.jpg

डेस्क:
मुजफ्फरपुर में  उत्पाद विभाग (Excise Department) की टीम पर शराब माफियाओं ने हमला किया है। मामला जिले के कांटी थानाक्षेत्र के कोठियां में हुई है। इस हमले में दरोगा सहित आधा दर्जन लोग घायल (Half a dozen people injured including the inspector) हो गए हैं। इसके साथ ही विभाग की दो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि छापेमारी करने पहुंची टीम ने उनके साथ गलत व्यवहार किया जिसपर लोगों के गुस्सा आ गया। पुलिस (Bihar Police) फिलहाल मामले की छापेमारी में जुटी है।

 
गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी जिले के कांटी थानाक्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इसपर विभाग संज्ञान लेते हुए छापेमारी करने पहुंची। वहां शराब माफियाओं के इशारे पर स्थानीय लोगों ने हमला किया। इसमें विभाग की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई और कुछ लोग भी घायल हुए हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिलते हुए स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि विभाग के अधिकारी पूछताछ के दौरान ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार किया था। जिस कारण गुस्सा कर लोगों ने उनपर हमला कर दिया।


10 अक्टूबर को भी विभाग के अधिकारियों के साथ मारपीट
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया गया है। 10 अक्टूबर को भी सकरा थानाक्षेत्र में उत्पाद विभाग के साथ मारपीट के साथ, उन्हें बंधक भी बना लिया गया था। बताया जाता है कि टीम ने रूपनपट्टी हॉट में नकली ताड़ी बेचने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे लोगों ने उग्र होकर टीम पर हमला कर दिया।