logo

Love हो तो ऐसा : यूपी की लड़की.....बिहार का लड़का, ऑनलाइन लूडो खेलते पनपा प्यार, रचाई शादी

ludo_shadi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कहते है न जब प्यार दिल के रास्ते सिर पर चढ़ जाता है न तब प्यार के ऐसे किस्से बन जाते है जो सभी प्यार करने वालों के लिए मिसाल बन जाता है। हमने सुना है कि प्यार न रंग देखता है, न समाज, न ही धर्म प्यार तो बस हो जाता है। आपने स्कूल-कॉलेज, आस पड़ोस वाले प्यार के तो कई किस्से सुने होंगे। लेकिन हाईटेक दुनिया में अब लोग प्यार भी हाईटेक तरीके से कर रहे हैं। जीं हां...अब लोग ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान दिल हार रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है। जहां लूडो खेलते-खेलते लड़का-लड़की ने एक दूसरे को दिल दे दिया। पहले पूरा मामला जानिए.....


लूडो खेलते-खेलते हुआ प्यार
बिहार की एक युवक को ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते यूपी के एक युवती से प्यार हो गया। प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि बात शादी तक पहुंच गई। फिर क्या, युवती समाज के सारे बंधनों को तोड़कर सात जन्मों का साथ निभाने और शादी के बंधन में बंधने के लिए सबकुछ छोड़कर लड़के के पास पहुंच गई। यहां भारी हंगामे के बीच दोनों की शादी भी हो गई।   दरअसल, गया अंतर्गत टिकारी बाजार निवासी पंकज चौधरी और यूपी के कुशीनगर की रहने वाली नेहा से सपंर्क हो गया। ये दोनों एकसाथ ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेजकर लूडो गेम खेलते थे। तभी इनदोनों के बीच बातचीत भी होने लगी। एक दूजे के लिए प्यार परवान चढ़ा और इस प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दोनों एक साथ टिकारी स्थित घर पर गए। लड़की ने खुद ही लड़के के माता-पिता से बात की और कहा कि हमदोनों शादी करना चाहते हैं। लड़की की बात सुनकर लड़के के परिजन भौचक्के रह गए। वहीं दूसरी ओर युवती के परिवार वाले ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी मिलने पर यूपी पुलिस भी टिकारी पहुंची। जबकि यहां पहुंचने पर मालूम हुआ कि दोनों बालिग है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। तब यूपी पुलिस वहां से निकलकर चली गई।
शादी बना चर्चा का विषय
दोनों के परिजन पहले तो शादी के लिए नहीं मान रहे थे। फिर काफी मशक्कत के बाद दोनों अपने परिजन को मनवानों में कामयाब हुई। फिर क्या था परिजनों की सहमति से दोनों की शादी करवा दी गई। दोनों शादी के बाद काफी खुश हैं। वहीं परिजन भी शादी के बाद काफी खुश दिखें। दोनों ने पहले स्थानीय नोटरी में शादी रचाई फिर दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए। अब इलाके में इस शादी की काफी चर्चा हो रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT