logo

भागलपुर में भीषण आग, 35 घर जले, 2 दर्जन से अधिक मवेशियों की गई जान

aag10.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के भागलपुर से भीषण आग की खबर सामने आई है। यहां पीरपैंती प्रखंड के पास पहाड़ के तलहटी में बसे लोगों का आशियाने में आग लग गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दमकल की टीम को सूचना दी। जबतक टीम घटनास्थल पर पहुंची 35 घर जलकर राख हो गए थे। इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक छोटे-बड़े मवेशियों की भी मौत हो गई। काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आगजनी में घर में रखा कोई भी समान नहीं बचा। आग लगने से इस आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT