logo

पटना के शास्त्रीनगर में लगी भीषण आग, जाम में फंसी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तेजप्रताप ने घटनास्थल तक पहुंचाया

tej2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना के शास्त्रीनगर इलाके में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आग की लपटों ने एलएनजेपी अस्पताल के पास के कई झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया । मीडिया रिपोट्स के अनुसार किसी एक झोपड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग लगी थी। देखते-देखते आग पूरे इलाके में फैल गई इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटनास्थल पर किसी व्यक्ति ने समझदारी दिखाते हुए फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को मामले की जानकारी। खबरों की मानें तो बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचे है।

 पीड़ित परिवार से मिले तेजप्रताप
तेज प्रताप यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। सर्वे ऑफिस की बिल्डिंग के छत पर जाकर उन्होंने पूरे स्थिति का जायजा लिया। तेजप्रताप ने बताया कि वे 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में थे तभी उनकी नजर आसमान में फैल रहे धूंए पर पड़ी तब उन्हें यह एहसास हो गया है था कि कही ना कही आग लगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना फायर बिग्रेड को दी। जिसके बाद पता चला फायर बिग्रेड की गाड़ी जाम में फंस गयी है। जिसके बाद उन्होंने अपने कारकेड के साथ फायर बिग्रेड की गाड़ी को घटनास्थल पर पहुंचाया। तेजप्रताप इस दौरान पीड़ित परिवार से भी मिले।