logo

BIHAR : पटना कॉलेज में दो गुटों पत्थरबाजी, साथ में हुई बमबाजी

patna_college.jpg

पटना:
बिहार के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक पटना कॉलेज (Patna College) में दो गुटों के बीच लड़ाई में बमबारी होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों गुटों में किसी बात को लेकर अनबन हुई और देखते ही देखते बात पत्थरबाजी से होते हुए बमबारी तक पहुंच गई। हालांकि इसमें किसी के हताहात होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस (Bihar Police) ने लोगों का शांत कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।


मौके से उपद्रवी फरार
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन दो समूह में झगड़ा हुआ है वो संस्थान को हॉस्टल में ही रहते है। उपद्रवी छात्र मिंटो औऱ जैक्शन हॉस्टल के बताए जा रहे है। हालांकि पुलिस को देखने के बाद सभी छात्र मौके से फरार हो गए।