logo

दानापुर के रेस्टोरेंट में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

FIRE_BRIGADE.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना के दानापुर इलाके में आज एक बड़ी दुर्घटना हो गई। दरअसल आशियाना महेंद्र एन्क्लेव कॉम्प्लेक्स स्थित Caelium रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। जिससे आस पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। Caelium रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग चारो तरफ फैल गयी। जिसके बाद घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आगे बुझाने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि जब रेस्टोरेंट में आग लगी उस दौरान काफी लोग फंसे हुए थे जिन्हें अब बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि जिसमें आग लगी है, वह Caelium रेस्टोरेंट पटना के सगुना मोड़ स्थित एक कॉम्पलेक्स में चौथी मंजिल पर स्थित है। जहां रेस्टोरेंट के कर्मचारी भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इस दौरान अफरा तफरी होने से लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news fire brigade danapur danapur news