बेतिया:
बिहार से एक बार फिर फायरिंग की खबरें सामने आई हैं। बेतिया जिले के दियारा इलाके (Diara areas of Bettiah district) में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इसमें 4 लोगों को गोली लगने (4 people got shot) की बात सामने आ रही है। 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Bihar Police) मौके पर पहुंची। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की
मिली जानकारी के अनुसार घटना योगापट्टी थानाक्षेत्र के गोलीघाट डुमरी के अहिरौली गांव का है। गुरुवार सुबह 3 की संख्या में बदमाशों ने अहिरौली गांव निवासी और वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल के घर में घुसकर जमकर फायरिंग की। अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग में वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, विजय पटेल और रुस्तम मिया को गोली लगी है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।