logo

Whatsapp पर महिलाओं की फोटो भेजकर ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

bihar_apradh456987.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार स्थित नालंदा से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अपराधी भोले-भाले युवकों को Whatsapp पर सुंदर महिलाओं की फोटो भेजकर उन्हें अपने जाल में फंसाने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवकों को साथ रहने और गर्भवती करने जैसी बातों का लालच देकर मोटी रकम ऐंठी जाती थी। हालांकि गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 साइबर ठगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि इस गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुंदरपुर और बरीठ गांव के बीच खेत-खलिहान में कुछ लोग बैठकर साइबर ठगी का काम  कर रहे हैं।

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने स्पेशल टीम बनाकर दिए गए स्थान पर छापेमारी की और सभी आरोपियों को ठगी के उपकरणों के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में मैरा गांव के प्रभात कुमार, सकुचीडीह गांव के नितीश कुमार, गोवर्धन विगहा गांव के प्रीतम कुमार और नवादा जिले स्थित वारिसलीगंज थाना के मुडलाचक गांव के अनिल कुमार शामिल हैं। इनके पास से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 7 मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और अन्य डिजिटल सामग्री बरामद की गई है।

गौरतलब है कि पुलिस के अनुसार गिरोह सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं की फोटो दिखाकर युवकों को झांसे में लेता था और उनसे पैसे की मांग करता था फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगा है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहें और किसी भी तरह का लालच या संदिग्ध मैसेज मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Tags - Nalanda cyber fraud case Bihar cyber crime news WhatsApp honey trap scam fake women photos fraud five cyber criminals arrested minor involved in cyber gang Sundarpur Barith village raid SP special team action Station Incharge Dharmendra Kushwaha