द फॉलोअप डेस्क
बिहार के वैशाली जिले में रामनवमी के मौके पर गंगा नदी में स्नान करने गए एक ही परिवार के पांच लोगों को डूबने की सूचना मिली है। इस घटना ने परिवार समेत पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना गनियारी घाट की है, जहां परिवार के सदस्य श्रद्धा के साथ स्नान करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान एक महिला गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए परिवार के बाकी चार लोग भी नदी में कूद पड़े, लेकिन गंगा की तेज धारा और गहराई ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि घाट पर मौजूद लोगों ने दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे में एक 16 वर्षीय किशोरी की भी डूबने की खबर है। वहीं अभी भी एक महिला और एक बच्ची लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
.jpeg)
इधर, घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार नदी में लगातार तलाश जारी है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें।