logo

दर्दनाक हादसा :  सड़क हादसे में झारखंड के 5 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर 

WhatsApp_Image_2022-05-15_at_10_46_07_AM.jpeg

बिहार :
औरंगाबाद से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां रविवार की सुबह सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होने से यह घटना घटी। अनियंत्रित होकर कार पुल की दीवार को तोड़ कर हवा में उड़ते हुए करीब 25 फीट नीचे नहर में जा गिरी। घटना नवीनगर –जपला मुख्य मार्ग पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में घटी है।

घायलों की हालत गंभीर  
बताया जा रहा है की कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है वही 2 लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है । मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश के वाराणसी रेफर कर दिया गया है। आपको बता दें कि सारे मृतक झारखंड के छतरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। छतरपुर से बारात औरंगाबाद के नवीनगर आई थी।

छतरपुर के रहने वाले मृतको की हुई पहचान    
मृतकों की पहचान छतरपुर के खातिन निवासी सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार, खजुरी निवासी चंदीप राम के पुत्र अभय कुमार, सड़मा के उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार, छतरपुर के प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और संजय चंद्रवंशी के पुत्र बब्लू कुमार के रुप में हुई है।

स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल 
स्थानीय लोगों ने बताया है कि सारे लोग नवीनगर के दीघा गांव में बारात में शामिल होने के बाद कार से वापस लौट रहे थे। तभी सुबह के करीब 4 बजे नवीनगर- जपला मुख्य पथ पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में कार अनियंत्रित होकर पास के नहर में पलट गई। जिसमे मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, वही 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार में फंसे मृतको के शवों को बाहर निकालने में मदद की साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल गए। हादसे के सूचना मिलते ही मृतको के परिजनों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।