logo

बगहा : आद’मखोर बाघ को वन विभाग की टीम ने घेरा, पकड़ने की कोशिश जारी

bagha.jpg

बगहा:
बिहार के बगहा में आदमखोर बाघ को STF की टीम ने घेर (Man-eating tiger surrounded by STF team) लिया है। ताजा जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना इलाके के बलुआ गांव में बाघ को एक गन्ने के खेत में वन विभाग (Forest department) और पुलिस टीम (Police Team) पकड़ने की कोशिश में जुटी है। बाघ को कब्जे में लेने के लिए यहां जाल बिछाया जा रहा है। इस वक्त खेत के बाहर 8 शार्प शूटर, 4 बिहार पुलिस के ट्रेंड जवानों के साथ पटना से आए 4 STF के शूटर तैनात हैं। बता दें कि अब तक बाघ ने 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।


अब तक 9 लोगों की ली जान
पिछले एक महीने में आदमखोर बाघ ने 9 लोगों की जान ले ली है। अब तक पांच महीने में बाघ ने अलग-अलग इलाकों में कुल दस लोगों पर हमला किया है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि वन विभाग बाघ को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत कर रहा है। लेकिन बाघ बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा है। वन विभाग का अमला खाक छान रहा है। लेकिन ना तो नरभक्षी बाघ पकड़ में आ रहा है और न ही उसके हमले रुक रहे हैं।


ग्रामीणों ने खेतों की तरफ जाना छोड़ा
वीटीआर (VTR) के नजदीकी ग्रामीण बाघ की दहशत की वजह से खेतों की तरफ जाना छोड़ चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घरों के सामने आग जलाकर रात गुजार रहे हैं, ताकि बाघ उनके घरों तक न पहुंच जाएं। ऐसे में काफी दिनों तक वन विभाग की ओर से बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। अब नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी द्वारा बाघ को मारने के आदेश दिए गए हैं। ग्रामीणों को बहुत जल्द अब बाघ के दहशत से राहत मिलेगी।