पटना:
बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल मंडल (Dhanik Lal Mandal) का निधन हो गया है। रविवार को PGI चंडीगढ़ में उन्होंने अंतिम सांसे ली। 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। आज उनके पार्थिव शरीर को पटना स्थित विधानसभा परिसर में लाया जाएगा। जहां अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को परिसर में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि समाजवादी नेता, बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री धनिक लाल मंडल जी का निधन दुःखद। उनका निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुंचा है।
समाजवादी नेता, बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री धनिक लाल मंडल जी का निधन दुःखद। उनका निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुंचा है। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 13, 2022
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मुख्य़मंत्री ने कहा है कि स्व० धनिक लाल मंडल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें। बता दें कि धनिक लाल मंडल हरियाणा के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
