पटना:
बिहार में सरकारी बंगले को लेकर अक्सर विवाद होते रहता है। एकबार फिर सरकारी बंगले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। दरअसल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी (Renu Devi) और तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) को आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) को भी नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कहा गया है कि आवास खाली नहीं करने पर जुर्माना लगेगा। इस बात पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने आपत्ति जताई है।

बंगला जल्द से जल्द खाली करें नहीं तो जुर्माना लगेगा
बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी विपक्ष में आ गई। जिससे विजय सिन्हा,तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी ने अपनी कुर्सी गंवा दी। इसके बाद भी वह लोग सरकारी बंगले में रह रहे थे। जिसे लेकर सरकार ने उन्हें नोटिस जारी किया है। सरकारी नोटिस में कहा गया है कि बंगला जल्द से जल्द खाली करें नहीं तो जुर्माना लगेगा।

ये सरकार की दोहरी नीति
नोटिस में जुर्माना वसूलने की बात पर बीजेपी सरकार पर हमलावर है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सरकार की दोहरी नीति पर सवाल खड़े किए हैं। संजय जायसवाल ने कहा है कि एक और जहां भाजपा के नेताओं को बंगला खाली कराने की नोटिस दी जा रही है। वहीं नीतीश कुमार के गुर्गे पद पर नहीं रहने के बावजूद सरकारी बंगले में रह रहे हैं। सरकार वैसे नेताओं के बारे में क्यों नहीं बोल रही है।