logo

आम्रपाली एक्सप्रेस से कटकर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, काली पूजा मेले से लौट रहे थे घर

ट्रेन6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बेगुसराय से एक ट्रेन हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बरौनी-कटिहार रेल खंड के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के उमेशनगर स्टेशन के ढाला के पास की बताई जा रही है। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और 2 नाबालिग बच्चे शामिल हैं। जो कि आपस रिश्तेदार थे। 
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक रघुनाथपुर गांव में आयोजित काली पूजा के मेले से लौट रहे थे, इसी क्रम में वे सभी ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहूआ गांव के रहने वाले किशुन महतो के 40 वर्षीय पुत्र धर्मदेव महतो, मदन महतो की 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी, उनकी 14 वर्षीय बेटी रौशनी कुमारी और नीतीश कुमार की 7 वर्षीय बेटी आरोही कुमारी शामिल हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों में मातम छाया हुआ है। 
मृतकों की पहचान: मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहूआ गांव के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें किशुन महतो के 40 वर्षीय पुत्र धर्मदेव महतो, मदन महतो की 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी, उनकी 14 वर्षीय बेटी रौशनी कुमारी और नीतीश कुमार की 7 वर्षीय बेटी आरोही कुमारी शामिल हैं। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थे और एक ही आंगन में रहते थे। इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव में आयोजित काली पूजा के मेले से ये लोग अपने गांव रहूआ लौट रहे थे। रहूआ गांव जाने के लिए लोग आमतौर पर रेलवे ट्रैक के किनारे बने रास्ते का प्रयोग करते हैं। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस ने इन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। 
घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच में जुट गई है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar begusarai news train accident news begusarai khabar bihar trending news