logo

चलती कार में तेज म्यूजिक बजा कर नाबालिग से गैंप रेप, इस शहर में हुई दरिंदगी  

RAPEVICTIM5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के सहरसा में नाबालिग लड़की के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने जबरन उसे कार में बिठा लिया था। इसके बाद उसके साथ तेज म्यूजिक के शोर के बीच दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि वह 14 सितंबर को बकरी चराकर घर आ रही थी। इसी दौरान 1 कार उसके पास आकर रुकी। 2 लड़कों ने उसे बुलाया और जबरदस्ती कार में बिठा लिया। आरोपियों ने उसके मुंह के पास जोर-जोर से गाना बजा दिया ताकि उसकी आवाज बाहर न जाए। वारदात के बाद आरोपियों ने लड़की को कार से बाहर फेंक दिया और फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। 

वहीं पीड़िता की चाची ने बताया कि 3 लड़के गाड़ी में थे। 1 गाड़ी चला रहा था 2 लड़के गाड़ी में बैठे थे। आरोपियों ने पीड़िता को चुप रहने के लिए धमकी भी दी। पीड़िता के चिल्लाने पर उसे थप्पड़ मारे गए। उसके शरीर को दांत से काटा गया एवं उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए थे। इस बात की जानकारी पीड़िता ने घर वालों को सोमवार को दी। इसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। 

वहीं सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है। इसी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करई गयी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। साथ ही 1 संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Tags -  बिहार न्यूज बिहार लेटेस्ट न्यूज के सहरसा गैंप रेप Bihar News Bihar Latest News K Saharsa Gamp Rape