logo

गंगा नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, आश्रितों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

53ू.jpg

भागलपुर/बिहार

भागलपुर में गंगा नदी में नहाने के दौरान 3 लोगों की डूबने से मौत हो गई। सीएम सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रु. मुआवजा देने की भी घोषणा की। घटना नवगछिया के रंगरा प्रखंड का है। 

एक ही परिवार के तीन बच्चे
सूत्रों के मुताबिक, मधेपुरा जिले के चौसा भटगामा से एक परिवार मुंडन संस्कार के लिए गंगा घाट पहुंचा था। मुंडन संस्कार के बाद 3 लोग नदी में नहाने उतरे। नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में चले गए। जिसके बाद तीनों देखते ही देखते नदी में समा गए। मृतकों में एक युवक औऱ दो युवतियां शामिल थे। तीनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।  

परिजनों में मचा कोहराम
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घाट पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों को इसकी सूचना दी। गोताखोरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतकों में शामिल मोनी कुमारी (फुआ), गौरव कुमार साक्षी कुमारी शामिल हैं।

Tags - Bhagalpur Ganga drowning case Bihar river accident news Ganga river drowning India Naugachia Rangra incident three died in river Bihar