logo

अतीक के बेटा के एनकाउंटर पर गिरीराज सिंह ने नीतीश को दी नसीहत, कहा- योगी से लें सीख

giriraj3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद और गुलाम का एनकाउंटर हो गया है। इस मसले को लेकर जब केंद्रीय मंत्री गिरीराज से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को सलाह दे दी। गिरीराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को कानून व्यवस्था और नागरिकों को सुरक्षित महसूस कैसे कराया जाता है। इसकी सीख नीतीश कुमार को योगी अदित्यनाथ से लेनी चाहिए।


5-5 लाख के इनामी थे दोनों
बता दें कि आरोपी असद और गुलाम का उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी था। असद अहमद अतीक अहमद का बेटा था।  दोनों मृतक प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड थे। दोनों पर 5-5 लाख का इनाम था। झांसी के डीएसपी नरेंद्र और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में दोनों मारे गए। दोनों के पास से विदेशी हथियार बरामद किए गए। बता दें कि माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को पुलिस काफी दिनों से खोज रही थी। दोनों को  पुलिस ने झांसी में मार गिराया है।