logo

पिता के हार्ट-अटैक का बहाना कर लड़की ने बॉयफ्रेंड को बुलाया, घरवालों ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

girl_on_phone.jpg

द फॉलोअप डेस्क
'बुलाती है मगर जाने का नहीं' यह चर्चित लाइन आपने जरूर सुनी होगा। ऐसा ही कुछ बिहार के लड़के के साथ हुआ है। गर्लफेंड के कॉल कर बुलाने पर जाना बॉयफेंड पर भारी पड़ गया। आलम यह कि बात अब उसकी जान पर आ गई है। दरअसल बिहार के मुजफ्फरपुर में बॉयफेंड को गर्लफेंड ने फोन पिता के हार्ट-अटैक का बहाना कर घर बुलाया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के साथ मारपीट किया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। लड़का फिलहाल एक अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


सेने का चेन,अंगूठी और मोबाइल भी छीना
मामला मुजफ्फरपुर के नगर थानाक्षेत्र का है। जहां पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी सुन पुलिस भी हैरान रह गई। प्राथमिकी लिखाने आए युवक ने कहा कि उसके बेटा सरैया गंज धोखे से बुलाया गया। जहां उसकी गर्लफेंड रहती है। वहां लड़की के पिता,मां और भाई ने  लड़के को दुकान के अंदर बंद कर उसके साथ मारपीट की। उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि उसके बेटे का सोने का चेन,अंगूठी और मोबाइल भी छीन लिया।


दोनों के प्रेम-प्रसंग से खुश नहीं था लड़की का परिवार
पिता ने बताया कि उनका बेटा रोज शाम को जिम जाता था। गुरुवार को भी वह जिम जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसकी गर्लफेंड का उसको फोन आया। लड़की ने कहा कि पापा को हार्ट अटैक आया है जल्दी से घर आ जाओ। उन्हें अस्पताल लेकर जाना है। लड़का आनन-फानन में उसके घर पहुंचा। जहां उसके परिजनों ने उसके पकड़ कर दुकान के अंदर बंद कर दिया। जहां उसके साथ मारपीट की गई साथ ही हैवानों जैसा काम भी किया गया। इस दौरान उन्होंने माना कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिससे लड़की के परिजन नखुश थे। लड़का किसी तरीके से वहां से भागकर अपने घर पहुंचा। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में जांच पर कार्रवाई की जा रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N