logo

गर्लफ्रेंड ने पहले गला रेता, फिर चाकू से निकाल लीं दोनों आंखें...प्रेमी ने ये गलती की थी 

BIHAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

गर्लफ्रेंड ने पहले प्रेमी का गला रेता फिर चाकू घोंपकर उसकी दोनों आंखें निकाल ली और उसका जीभ भी काट दिया। दरअसल प्रेमी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहा था। घटना बिहार के गोपालपुर की है। पुलिस ने 10 दिसंबर को हुई पुजारी मनोज साह की हत्या का खुलासा करते हुए ये बात कही। बकौल पुलिस मनोज किसी मंदिर पुजारी नहीं था, बल्कि वो केयरटेकर था। पड़ोस की ही लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लकिन लड़की की शादी किसी और के साथ हो गयी। इससे मनोज परेशान रहने लगा। फिऱ कुछ दिन बाद वो प्रमिका को ब्लैकमेल करने लगा। इस कारण प्रेमिका ने साजिश रचकर, परिजनों के साथ मिलकर मनोज की हत्या कर दी। मामले में दो महिलाओं के साथ एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

क्या है मामला 

पुलिस ने बताया कि 16 दिसंबर को मनोज साव की लाश झाड़ियों में फेंकी हुई मिली थी। मनोज का मंदिर से संबंध होने के कारण सभी से मिलना-जुलना था। हालांकि कुछ लोग उसे मंदिर का पुजारी समझते थे। उसका नाम ही पुजारी मनोज साव पड़ गया था। इस वजह से उसकी लाश मिलने से लोगों में अतिरिक्त आक्रोश था। उसकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी। मनोज के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि वो 11 दिसंबर से गायब था। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने एक के बाद एक स्थानों पर छापेमारी की। अंत में पुलिस ने दो महिलाओं के साथ हत्या में शामिल एक पुरुष को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के घर से चाकू, रस्सी और दोपट्टा भी बरामद किया है। 

कैसे की गयी हत्या 

पुलिस ने बताया कि मनोज लड़की की शादी होने के बाद भी उससे संबंध नहीं तोड़ना चाहता था। लेकिन लड़की के इनकार करने पर वो उससे गुस्सा था। कुछ दिनों के बाद मनोज ने उसे ब्लैकमेल भी करना शुरू कर दिया। इससे लड़की तंग आ गयी। उसने घर वालों के साथ मनोज की हत्या की प्लानिंग की। घटना वाली रात यानी 10 दिसंबर को लड़की ने मनोज को फोन कर अपने घर बुलाया। इसके बाद लड़की और घरवालों ने मिलकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। तीन दिन तक मनोज की लगातार पिटाई होती रही। चौथे दिन लड़की ने ही मनोज की हत्या कर दी। कहा कि मनोज को मारने के बाद लड़की ने उसकी जुबान काट दी और उसकी दोनों आंखें निकाल लीं।