logo

प्रेमिका ने दूसरे युवक से बात की तो सनकी आशिक ने घर में फेंका 6 बम, हुआ 2 विस्फोट

bomb_gaya.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्यार की आपने कई कहानियां सुनी होगी। जिसमें लोग साथ जीने-मरने की खस्में खाते है। दुनिया जमाने से लड़ने की बात करते है। लेकिन आज हम आपको एक बमबाज प्रेमी की कहानी बताने जा रहे है। जिसने अपनी प्रेमिका से नाराज होकर उसके घर पर बमबारी कर दी। जी हां,मामला बिहार का है।मिली जानकारी के अनुसार प्रेमिका ने किसी और युवक से बात करने पर नाराज प्रेमी ने उसके घर पर बमबारी कर दी। हालांकि घटना में किसी जानमाल के नुकसान होने की खबर अबतक सामने आई है। सनकी प्रेमी का नाम राहुल है। जिसने एक के बाद एक 6 बम फेंके। जिसमें दो बम विस्फोट हुआ। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं राहुल अब भी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाशी में जुटी है।


किराएदार से बात करने थी
घटना इमामगंज थाना क्षेत्र की है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मामला सोमवार का है। सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को डराने के लिए घटना को अंजाम दिया था। डीएसपी मनोज राम ने बताया कि राहुल और युवती के बीच कई समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती किसी और से भी बात करने लगी थी। जानकारी के अनुसार वह युवक प्रेमिक के घर पर किराएदार था। जिसकी जानकारी राहुल को लग गई है। इस बात से नाराज राहुल ने पहले अपनी प्रेमिका को समझाया। लेकिन फिर भी उसकी प्रेमिका और किराएदार के बीच बातचीत जारी रही है। इस बात से गुस्साए राहुल ने उसके घर पर बम फेंकने का प्लान बनाया। 


मुख्य आरोपी की तलाशी जारी
डीएसपी मनोज राम ने बताया कि पसेवा गांव के रहने वाले चंदन उर्फ पंडित, किट्‌टू उर्फ रूपा और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी युवक घटना को अंजाम देने में साथ थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में राहुल मुख्य आरोपी है। उसकी तलाश जारी है। इसके अलावा एक और आरोपी है, जिसका नाम सोनू है। राहुल और सोनू दोनों ही फरार हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT