logo

GOAL Institute ने शुरू किया मुफ्त 'Re-NEET Success Program 2026'

goal11.jpg

पटना/बिहार 

NEET परीक्षा को लेकर देशभर में चल रही अनिश्चितता और परीक्षा रद्द होने की चर्चाओं के बीच लाखों मेडिकल अभ्यर्थी तनाव और चिंता का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में GOAL Institute ने छात्रों के हित में GOAL Re-NEET Success Program 2026” की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत पहला टेस्ट 15 मई को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

छात्रों को अनुभवी शिक्षकों का मिलेगा मार्गदर्शन 

संस्थान ने घोषणा की है कि छात्रों के लिए कुल 20 विशेष टेस्ट निःशुल्क आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे अपनी तैयारी को लगातार जारी रख सकें और Re-NEET में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसके साथ ही छात्रों को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, डाउट सपोर्ट, व्यक्तिगत देखरेख और मोटिवेशन भी दिया जाएगा। GOAL Education Village को भी विशेष रूप से Re-NEET की तैयारी के लिए सक्रिय किया गया है।

इस अवसर पर संस्थान के Founder एवं Managing Director ने कहा कि चुनौतियां ही बड़े अवसरों को जन्म देती हैं। उन्होंने छात्रों से Re-NEET को दबाव नहीं, बल्कि बेहतर स्कोर और मेडिकल कॉलेज पाने के अवसर के रूप में देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि GOAL का उद्देश्य छात्रों को मानसिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाना है।

छात्रों को नियमित टेस्ट, डाउट क्लियरिंग और व्यक्तिगत मार्गदर्शन

Assistant Director ने कहा कि जैसे ही NEET को लेकर असमंजस की स्थिति बनी GOAL की टीम तुरंत सक्रिय हो गई और बिना देरी किए इस कार्यक्रम को लागू किया गया। वहीं R&D Head ने बताया कि 20 टेस्ट की यह श्रृंखला छात्रों की कमजोरियों की पहचान समय प्रबंधन और परीक्षा के दबाव से निपटने में मदद करेगी। वहीं Academic Head ने कहा कि नियमित टेस्ट, डाउट क्लियरिंग और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के जरिए छात्रों को सकारात्मक और अनुशासित माहौल दिया जा रहा है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि GOAL की यह पहल हजारों छात्रों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Tags - #ReNEET2026 #GOALInstitute #NEETPreparation #MedicalAspirants #EducationNews #patna #biharnews