logo

बिहार विधानसभा चुनाव : गोपाल मंडल को सताया टिकट कटने का डर, CM हाउस के पास धरने पर बैठे

गोपाल_मंडल.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सीट बंटवारे का मुद्दा काफी बड़ा होता नजर आ रहा है। जहां एक तरफ NDA में सीट बंटवारे का मुद्दा उलझा हुआ है, वहीं दूसरी ओर इंडिया महागठबंधन में भी अब तक सीट का बंटवारा नहीं हो सका है। इसी बीच अब जदयू विधयक गोपाल मंडल भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल टिकट की मांग लेकर पटना पहुंचे और वह सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।
अनूप मंडल ने इस दौरान कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने आए हैं और सुबह 8:30 बजे से वहां इंतजार कर रहे हैं। गोपाल मंडल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि "मैं मुख्यमंत्री से मिलना चाहता हूं। मैं सुबह से इंतजार कर रहा हूं। मुझे चुनाव का टिकट मिलेगा। टिकट लिए बिना मैं यहां से नहीं जाऊंगा।" 
गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने आगे कहा कि "जदयू के कुछ वरिष्ठ नेता मेरे खिलाफ राजनीति कर रहे हैं। वह मेरा टिकट काटना चाहते हैं इसलिए वह आजकल मेरे विरोधी अजय मंडल उर्फ बुलो मंडल के संपर्क में हैं। वह उन्हें टिकट देना चाह रहे हैं।मैंने सीएम नीतीश कुमार को अपना नेता माना है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह न्याय करेंगे।"
हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के कई विधायकों में नाराजगी देखी जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी अब अन्य नेताओं को मौका देना चाह रही है और इसलिए पुराने नातों के टिकट काटने में जुट गई है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar election bihar politics NDA news NDA khabar JDU news LJP(R) news BJP news nitish kumar news gopal mandal news gopal mandal khabar