logo

HAM विधायक दीपा मांझी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- दलित अब आपके चक्कर में नहीं पड़ेंगे

deepa_manjhi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
HAM की विधायक दीपा मांझी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हमला बोला है। माउंटेन मैन दशरथ मांझी के घर जाने पर दीपा मांझी ने कहा कि राहुल भैया अब दलित आप लोगों के चक्कर में पड़ने वाला नहीं है। दलित समाज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं। 
दीपा मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “राहुल भैया बड़ी अभी गली गली घूम हथिन.. हल्ला हल्ला कइले हथिन दलित अतिपिछड़ा के मसीहा बनेले... लेकिन भैया अब काहे याद ऐलो ई सब.. नाना जी,  दादी जी,  पापा जी, मम्मी जी के रिमोट जी सब प्रधानमंत्री हलखिन तौ कि कैलहो हल दलित अतिपिछड़ा ले..”।
इमामगंज से HAM की विधायक दीपा मांझी ने राहुल गांधी पर आगे तंज कसते हुए कहा कि “आज दशरथ मांझी जी याद आ रहलखिन.. तब कि कैलहो हल सब वीर बहादुर उनखा ले, उनखर परिवार ले.. आज एकदम ब्रह्मा जी बनल हो.. कह सक हो कि पूर्वज घरी हम नय कुछ जान हलियै लेकिन रिमोट जी जखने प्रधानमंत्री हलखिन तखने तो बड़ी पावर में हल्हो.. संसद के बिल फाड़ दे हल्हो.. काहे नय जातिगत जनगणना करा देलहो हल जी.. काहे आज भी दलित सबके ई हालत है.. कै गो के घर बनले हल.. कै गो दलित मास्टर,  मुखिया, सिपाही, दरोगा, जज, कमिश्नर होब हलै जी.. उ तो छोड़ देहो नाम बताहो एगो मांझी राज्यसभा सांसद के.. अभियो एगो नाम बताब.. एक योजना बताब दलित ले जे तोहर घर परिवार या पार्टी के देन है..”।
दीपा मांझी ने आगे कहा कि “जलावन चुने में बेटी के इज्जत लुटा जा हलै ने तोहर राज में भैया.. आज दलित के घर में भी उज्जवला कनेक्शन है.. दलित के बेटी शौचालय नय जा पाव हलै दिन में.. साँझ में जा हलै तो इज्जत लुटा जा हलै आज घर घर शौचालय बन गेलै तौ याद आ रहलो ह दलित दलित.. असली बात है कि चिंता वोट के है नय कि दलित के है.. जेकर राज चल जा है ओकरा दलित याद आब है.. जब राज आब है तो परिवार और जाति याद आब है.. लेकिन भैया देहात में एक कहाबत है "फेर मुरली बेल तर "... वही बात हो अब दलित तोहनी के फेरा में नय पड़े वाला हो.. दलित नरेन्द्र मोदी जी के साथ है.. नीतीश जी के साथ है.. विकास के साथ है.. जीतन राम मांझी जी के नेतृत्व में है...”।
बता दें कि बीते कुछ दिनों पूर्व काँग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरे को लेकर दशरथ मांझी के गांव आए थे, उसी पर दीपा मांझी ने यह तंज कसा है।
 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update bihar politics news trending news bihar trending news