logo

बिहार विधानसभा चुनाव : गयाजी में HAM के समर्थकों पर हमला, RJD नेता पर लगा आरोप

गयाजी_.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे के मतदान के बीच गयाजी से एक बड़ी खबर आ रही है कि अतरी विधानसभा में हम समर्थकों पर गोली चलाई गई है। उन्होंने गोली चलाने के अलावे वोट देने से रोकने का भी आरोप लगाया है। घटना में दो समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद घायल समर्थकों से मिलने हम के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे।
हम के समर्थकों ने अतरी विधानसभा के राजद विधायक रणजीत यादव उर्फ अजय यादव पर आरोप लगाया है। वहीं घायल हम समर्थकों में श्रवण कुमार मांझी और धीरज कुमार शामिल है। दोनों का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, घटना को लेकर राजद विधायक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मांझी ने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बाराचट्टी की ज्योति मांझी पर पत्थरबाजी हुई थी, तब डीएम और एसएसपी ने कहा कुछ नहीं हुआ, जबकि उसे चोट आई थी। अगर मौत हो जाती तो घटना माना जाता। इसी तरह अतरी में भी घटना हुई है।
जीतनराम मांझी ने आरोप लगाया कि अतरी में उनके समर्थकों पर जाति पूछकर हमला किया गया। ये घटनाएं मतदान के दिन वोटरों को बूथ तक जाने से रोकने की साजिश का हिस्सा लगती हैं। उन्होंने कहा कि "जिला प्रशासन के जिम्मेवारी निबाहने में चूक है और हर बूथ पर सुरक्षा के रूप में सीआरपीएफ तैनात होना चाहिए था।"
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha election news HAM jitanram manjhi