द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 34 दिन बाद एक बार फिर बिहार आए हैं। गृहमंत्री यहां नवादा में कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गृह मंत्री के आने को लेकर नवादा में तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अमित शाह की सभा उस समय हो रही है, जब बिहार के 5 जिलों में रामनवनी की शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई है।सासाराम में भी कार्यक्रम था, लेकिन वहां उपद्रव की वजह से सभा रद्द कर दी गई है।

2 बजे नवादा में जनसभा को करेंगे संबोधित
जानकारी के अनुसार नवादा जाने से पहले 12 बजे पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे और बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे। उसके बाद वो नवादा के लिए रवाना होंगे। शाह दिन में 2 बजे नवादा में जनसभा संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन और आम जनता के बीच संबोधन को लेकर नवादा हिसुआ के इंटर विद्यालय में भव्य मंच बनाया गया है। मंच के साथ अमित शाह के जनसभा में आम लोगों के बैठने के लिए दो विशाल वाटर और सन प्रूफ पंडाल भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही वीआईपी प्रेस मीडिया सहित खास लोगों और पार्टी के अधिकारियों के बैठने के लिए भी एक स्थान बनाया गया है।
अधिकारियों और पुलिस तैनाती
केंद्रीय मंत्री को सुनने लाखों की संख्या में लोगों का आना तय माना जा रहा है। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। वहीं इंटर विद्यालय के कई हिस्सों में बैरिकेडिंग किया गया है। केंद्रीय मंत्री सहित वीआईपी प्रवेश के पुख्ता बैरिकेडिंग है। विद्यालय परिसर व उसके बाहर पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। बैरिकेडिंग के साथ विद्यालय के चारों तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं मुख्य गेट पर जांच करने की मशीन भी लगाई गई है। जिससे होकर लोगों को गुजरना होगा। जांच स्थल पर अधिकारियों और पुलिस तैनात रहेंगे।

प्रशासन का हाई अलर्ट
रामनवमी की शोभायात्रा निकलाने के दौरान रोहतास के सासाराम, नालंदा के बिहार शरीफ, गया, भागलपुर और मुंगेर में झड़प हुई है। इसकी वजह से नवादा में प्रशासन का हाई अलर्ट है। जनसभा स्थल के आस पास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। खुफिया विंग्स के साथ सुरक्षा तंत्र पूरी तरह से एक्टिव है। जिला प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर रणनीति बनाए हुए हैं। जिस तरह से बिहार में हालात असामान्य हैं, ऐसे में कार्यक्रम स्थगित होने की भी चर्चा है। हालांकि अमित शाह की सभा हिसुआ में दोपहर दो बजे से है, ऐसे में अभी इस पर कोई बड़ा अपडेट नहीं है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT