logo

बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रक ने 5 लोगों को कुचला

accident9.jpg

सिवान:
बिहार के सिवान जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ (horrific road accident) है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने गुरुवार सुबह पांच लोगों को कुचल दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। । घायलों को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल (Siwan Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस (Bihar Police) को सौंप दिया है।


ई-रिक्शा सवार की मौत
मिली जानकारी के अनुसार घटना सराय ओपी थानाक्षेत्र की है। जहां सुबह 9 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने पहले ई- रिक्शा सवार को टक्कर मारी,जिससे उसकी मौत हो गई। फिर ऑटो में टक्कर मारी जिसमें सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  इतने लोगों को टक्कर मारने से घबराया ट्रक डाइवर भागने की कोशिश करने लगा। इसी क्रम में आगे जाकर पलट गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को धर-दबोचा औऱ पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।