द फॉलोअप डेस्क
राजधानी पटना से आगलगी की खबर सामने आई है। आग के कारण 250 लोगों का घर जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का महौल हो गया। लोग अपनी जांच बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान किसी ने तुरंत पुलिस और दमकल की टीम को इस बात की जानकारी दी। ताजा जानकारी के अनुसार पिछले 2 घंटे से टीम घटनास्थल पर पहुंची है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें किसी के हताहत होने की अबतक कोई जानकारी नहीं है। मामला पटना के आशियाना दीघा रोड का है।

भागने के दौरान मचा भगदड़
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर वहां आशियाना दीघा रोड नाला के नजदीक अचानक बिजली के शार्ट सर्किट लगने से एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते-देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसने आस-पास के झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके साथ झोपड़ियों में रखा सेलेंडर एक-एक कर ब्लास्ट करने लगी। जिससे आग की लपटे और तेज उठने लगी। वहीं वहां रह रहे लोग अपना परिवार को सामान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर भागने लगे। इस दौरान वहां भगदड़ मच गया। सूचना मिलने के लगभग 2 घंटे बाद अग्निशमन की लगभग आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया । इस बीच आसपास की लगभग 40 से अधिक झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई।

40 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख
इस मामले को लेकर राजीव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 40 से अधिक झोपड़ियों में लगभग 250 से अधिक लोगों का आशियाना था जो जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT