logo

देर से घर पहुंचा पति, पत्नी ने टोका तो उठाया यह खौफनाक कदम

dead_body8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के भागलपुर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दरिंदे पति ने अपनी पत्नी को फंदे से लटकाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका का नाम सोनी खातून है। सोनी अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। जहां पति ने उसकी हत्या की और फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी को मारने की जो वजह बताई है उसी सुनकर आपसे उड़ जाएंगे। आरोपी मेहताब ने बताया कि वह हर रोज 9 बजे तक आ जाता था लेकिन शनिवार की रात उससे आने में 11 बजे गए। जिसे लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया। इसी दौरान उसने आवेश में आकर पत्नी पर हमला कर दिया। उसके दुपट्टे से दबाकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की मौत हो जाने से मेहताब डर कर मौके से फरार हो गया। 


पड़ोस में रहती थी सोनी
मामला भागलपुर जिले के दरियापुर की है। जहां सनकी पति मेहताब ने अपनी 25 साल की पत्नी सोनी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस पूछताछ में मेहताब ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। उसने और सोनी ने लव मैरेज की थी। सोनी उसके घर के सामने रहती थी इसी दौरान दोनों में बातचीत हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया। उसकी शादी से लड़के के परिजनों को ऐतराज था, जिस कारण वह उनसे अलग रहने लगा था। मेहताब पत्नी सोनी को लेकर हबीबपुर इलाके में रहने लगा। परिवार चलाने के लिए वह ई-रिक्सा सर्विसिंग सेंटर में काम करता था।   


मकान मालिक ने फरार पति को बहला फुसला कर बुलाया
सोनी की मौत की जानकारी सामने आई तो पुराने इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मकान मालिक ने फरार पति को बहला फुलसाकर वापस बुला लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई हबीबपुर थाना द्वारा किया जा रहा है। वहीं मृतका के मामा का कहना है कि मेहताब लंबे समय से बाइक की डिमांड कर रहा था। नहीं मिलने के कारण ही बेटी की हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N