logo

RJD की सरकार बनी तो बिहार में हर नौजवान के पास होगी नौकरी: बेगुसराय में बोले तेजस्वी यादव

tejaswi00000.jpg

बेगुसराय
बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेगुसराय में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो राज्य के हर नौजवान को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब कोई भी नौजवान बेरोजगार नहीं रहेगा और बिहार के विकास में युवाओं की भागीदारी ही सबसे अहम होगी। तेजस्वी यादव इन दिनों ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर हैं, जिसका आज तीसरा दिन बेगुसराय में रहा। मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा, “जहाँ लोग युवाओं के हाथ में बंदूक थमाते हैं, वहाँ मैं कलम बाँटने आया हूँ। शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार करेंगे और युवाओं को रोजगार देंगे।”


उन्होंने एनडीए सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि बीते 20 साल के शासन में बिहार लगातार पिछड़ता गया।
•    देश में सबसे कम साक्षरता दर – बिहार
•    सबसे अधिक स्कूल ड्रॉप आउट रेट – बिहार
•    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी – बिहार
•    सबसे अधिक बेरोजगारी – बिहार
•    सबसे अधिक गरीबी – बिहार
•    सबसे अधिक भ्रष्टाचार – बिहार
•    सबसे अधिक अपराध – बिहार
तेजस्वी ने कहा कि यह हालात अब बदलेंगे और महागठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं को कलम और रोजगार दोनों दिए जाएंगे।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update