द फॉलोअप डेस्क
बिहार के गोपालगंज में एक व्यक्ति ने अपने ही साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक अपनी बहन और उसके पति के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बहन के ससुराल गया था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और जीजा ने अपने ही साले को चाकू मार दिया जिससे साले की मौत हो गई।
घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में हुई है, जहां पति की प्रताड़ना से तंग पत्नी ने अपने भाई को ससुराल बुलाया था। मृतक के ससुराल पहुँचने के बाद उसका विवाद जीजा से हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई भी होने लगी। इसी दौरान जीजा ने अपने ही साले रितेश पर चाकू से हमला कर दिया।
चाकू लगने से रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान इसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शैलेश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आगे की जांच भी शुरू कर दी है।