logo

बिहार में पिता ने 4 बच्चों के साथ की आत्महत्या की कोशिश, 3 की मौत 

3_SUS.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलावानिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने 4 बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें 3 बच्चों की मौत हो गयी। वहीं पिता और एक बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। 

घटना को अंजाम देने वाले शख्स की पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरविंद ने अपने चारों बच्चों को जहरीला पदार्थ मिलाकर दूध पिला दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतकों में 13 वर्षीय नंदनी कुमारी, 5 वर्षीय पलक कुमारी और 7 वर्षीय टोनी कुमार शामिल हैं। वहीं अरविंद कुमार और उसके बेटे आदर्श कुमार को गंभीर हालत में आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

परिजनों के मुताबिक घर के अन्य सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे। जब वे लौटे तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दकरवाजा तोड़ने पर देखा कि अरविंद और उसके चारों बच्चे बेहोश पड़े हैं। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक अरविंद कुमार की पत्नी का 8 महीने पहले बीमारी से निधन हो गया था। पत्नी के इलाज में उसने काफी कर्ज लिया था, जिससे वह लंबे समय से आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव में था। आशंका है कि इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। बिहिया थाना के दरोगा भगत यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक लग रहा है। 3 बच्चों की मौत जहर खाने से हुई है, लेकिन इसकी असली वजह परिजनों से पूछताछ के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस माले की जांच कर रही है। 

Tags - Bihar News Bihar Hindi News Bihar Latest News Bhojpur News Suicide 3 died