logo

हाजीपुर में MP से आये चुनाव सर्वे टीम की कार ट्रक से टकराई, 3 लोगों की दर्दनाक मौत; 4 गंभीर घायल

accident_new.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के हाजीपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिहार विधानसभा चुनाव के अग्जित पोल को लेकर काम कर रही सर्वे एजेंसी की टीम के 3 लोगों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में तड़के सुबह 3:40 में खड़े एक ट्रक में सर्वे टीम की अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतकों में टीम लीडर रामस्वरूप, सदस्य हेमंत यादव और एक युवती राजा बाई शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। यह टीम किशनगंज से हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वे के काम के लिए आ रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। 
पुलिस ने जानकारी दी है कि अर्टिगा गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर पहुँचाया, वहीं तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक और अर्टिगा दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update road accident news hajipur news hajipur latest news bihar election news