द फॉलोअप डेस्क
बिहार के जमुई जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पति की मौत के बाद पत्नी ने भी जहर खा लिया। जिससे पत्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस रेल और जिले की सीमा विवाद में ही उलझी रही, जिससे पोस्टमार्टम में पूरे 10 घंटे की देरी हुई। यह मामला सोमवार का बताया जा रहा है, जब प्रेमी प्रभात दस अपनी पत्नी से विवाद होने पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी जिसके बाद पत्नी ने भी जहर खा लिया।
परिजनों ने बताया कि बीते साल 8 दिसम्बर को दोनों जोड़ों ने एक मंदिर में शादी रचाई थी। मृतक की पत्नी 3 माह की गर्भवती भी है। मृतक की पत्नी निभा ने बताया कि हम दोनों की मर्जी से ही यह विवाह हुआ था। जानकारी के अनुसार घटना के दिन प्रभात ने अपनी पत्नी को कहा कि वह मटिया बाजार जा रहा है, बैंक से पैसा निकालने, जिसके बाद लगभग 11 बजे के बाद प्रभात का मोबाइल बंद आने लगा। उसके बाद उनका कुछ अता पता नहीं चला। उसके कुछ घंटे बाद उनकी मौत की सूचना मिली।
इधर पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँच कर शव की पहचान करने में जुट गई। इस दौरान रेल पुलिस और जमुई पुलिस सीमा विवादों में उलझी रही जिससे पोस्टमार्टम में भी देरी हुई।