logo

नवादा में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, दो लोगों की मौत

Untitledिािु.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के नवादा जिले में मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने की खबर है। दरअसल यह हादसा बाइक के अनियंत्रित होने और मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराने के कारण हुआ। सूत्रों के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर मौत हो गई। हादसा NH-20 पर हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम मोड़ के पास बजरंगबली मंदिर के पास हुआ। घटना रजौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने मदद करने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज देया। पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

Tags - Nawada road accident Bihar bike crash speeding motorcycle accident NH-20 accident Bajrangbali temple collision bike lost control fatal road accident India Nawada news Rajouli थाना accident Phulwaria dam turn crash two dead bike accident Bihar ह