logo

भागलपुर : सृजन घोटाला मामले में भागलपुर के पूर्व DM की बढ़ी मुश्किलें, अरेस्ट वारंट जारी

srijan.jpg

भागलपुर:
भागलपुर का बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में भागलपुर के पूर्व डीएम वीरेंद्र प्रसाद यादव की मुश्किले बढ़ने वाली है। पटना CBI की विशेष कोर्ट ने इस मामले में भागलपुर के पूर्व डीएम आइएएस अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद यादव  के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। वहीं कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है।

जमानत याचिका खारिज
सीबीआइ ने कोर्ट के स्पेशल केस संख्या 03/20 में वीरेंद्र यादव समेत 10 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था जिनमें से एक मौत हो चुकी है। कोर्ट ने 9 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। वहीं इस मामले में आइएएस अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद यादव ने अग्रिम कार्यवाही पर रोक लगाने व जमानत देने का आग्रह करते हुए आवेदन दिया था। लेकिन उक्त आवेदन को अदालत ने खारिज कर दिया। बता दें कि मामले की कार्रवाई में भागलपुर के पूर्व डीएम व आइएएस अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद यादव उपस्थित नहीं हो रहे हैं।

पद का दुरुपयोग कर रहे थे आईएएस अधिकारी

सुरेंद्र प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर दो चेक के माध्यम से करोड़ों रुपए का गबन किया है स्पेशल कोर्ट ने धारा 205 के तहत मिले आवेदन पर संज्ञान लेते हुए 30 मई को दाखिल अग्रिम जमानत आवेदन को खारिज कर दिया है सीबीआई ने अपने अनुसंधान में पाया के आईएएस अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग कर रहे थे और अन्य अभियुक्तों के साथ षडयंत्र कर दो चेक के माध्यम से करोड़ों रुपये की सरकारी राशि का स्थानांतरण सृजन संस्था के खाते में किया था।