logo

आरा में इंटर के छात्र की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मातम

drowning11.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आरा जिले में बीते दिन शनिवार को सुबह तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों में मातम छाया हुआ है। दरअसल जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में एक छात्र नजदीकी तालाब में भैंस नहलाने गया था। उसी दौरान छात्र तालाब में डूब गया जिसके बाद स्थानीय लोग आरा के सदर अस्पताल ले जाने लगे किन्तु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृत छात्र की पहचान पिंटू कुमार का 16 वर्षीय पुत्र कल्लू कुमार के रूप में हुई है, जो कि इन्टर का छात्र था।
मृतक के नाना सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह गांव में स्थित तालाब में भैंस नहलाने गया था लेकिन पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। तभी वहां से गुजर रही एक स्कूल की छात्रा ने इस घटना को देखा और गांव वालों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन व स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी। तब जाकर शव को ढूंढकर बाहर निकाला जा सका।
शव को निकालकर लोग ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए जहां छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बावजूद परिजन उसे पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल ले गए। वहां भी छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद सदर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद से मृतक के घर पर हाहाकार मचा हुआ है। वहीं मां का रो रोकर बुरा हाल है।

Tags - Bihar news bihar latest news bihar breaking news bihar trending news crime news bihar crime news ara news trending news