logo

नालंदा में इंटर की छात्रा की मौत, घटनास्थल से देशी कट्टा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

9vr.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के नालंदा जिले के शुक्रवार को एक 16 वर्षीय इंटर की छात्रा की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक छात्रा की मौत संदिग्ध अवस्था तरीके से हुई है। मृतका की पहचान बख्तियारपुर के लक्ष्मणपुर निवासी वशिष्ठ नारायण सिंह की पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। काजल का शव उसके किराए के कमरे से बरामद किया गया है। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के पुरानी थाना के पास की है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। जब टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो कमरे के अंदर छात्रा का शव खून से लथपथ पड़ा था। घटनास्थल से पुलिस को एक देसी कट्टा भी मिला है।  जांच में सामने आया कि काजल अपनी मां और भाई-बहनों के साथ नालंदा में किराए पर रहती थी। लगभग एक सप्ताह पहले उसकी मां अपने बेटे के इलाज के लिए गुजरात गई थी।  इस दौरान  काजल भी अपनी मौसी के घर शिफ्ट हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन सुबह करीब साढ़े 6 बजे काजल किसी काम से अकेले अपने कमरे पर लौटी थी, जिसके कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की खबर आई।

 

हालांकि परिजनों ने आरोप लगाया है कि काजल का किसी ने जानबूझकर हत्या कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने उसकी हत्याकर साक्ष्य मिटाने और मामले को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव के पास हथियार रख दिया है। परिजनों ने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इधऱ डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करवाए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा हुआ है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Tags - Nalanda student death case Bihar suspicious death news minor girl death Nalanda desi katta recovery case Harnaut police investigation Bihar crime news student suspected murder or suicide case India forensic investigation Bihar FSL team probe case