logo

सोनू सूद के ट्वीट पर भड़के IPS अधिकारी, बोले- देश की न्याय व्यवस्था का सम्मान कीजिए

sonu_sood_manish_kasyap1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सोनू सूद को मनीष कश्यप के समर्थन में उतरना महंगा पड़ गया है। उनके ट्वीट पर आर्थिक अपराध शाखा के एसपी और वरिष्ठ IPS अधिकारी सुशील कुमार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट कर सोनू सूद ने क्लास लगा दी है।

आपकी ये बेचैनी और जल्दीबाजी आपके एजेंडे को एक्सपोज कर रही 

सोनू सूद के इस ट्वीट पर बिहार के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुशील कुमार ने फेसबुक पर लिखा है कि सोनू सूद जी,देश में कानून और न्याय सर्वोपरि है। देशहित के पीछे छिपकर समर्थन करने के पहले इंतजार कर लेते। आपका ट्वीट शक और अविश्वास पैदा करता है। पुलिस पर भरोसा बेशक मत कीजिए, देश की न्याय व्यवस्था का सम्मान कीजिए। मैं भी कहता हूं, जो होगा अच्छा ही होगा। आपकी ये बेचैनी और जल्दीबाजी आपके एजेंडे को एक्सपोज करती है। देश में मसीहा बनने की होड़ मची है। आपको भी जनता बना देगी। व्याकुल नही होना है।आपका एक नागरिक देशहित में जारी।  


सोनू सूद का ट्वीट
अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा है कि जितना मैं मनीष कश्यप को जानता हूं। उसने हमेशा बिहार के लोगों के भले के लिए ही आवाज उठाई है। हो सकता है उससे कुछ गलती भी हुई हो। पर यह बात मैं यकीन से कह सकता हूं कि वह देशहित के लिए ही लड़ा है। न्याय और कानून से ऊपर हमारे देश में कुछ नहीं है। जो भी होगा सही ही होगा।सोनू सूद के इस ट्वीट पर अब घमासान मचा है। ट्वीट पर जो प्रतिक्रियाएं देखी जा रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT