logo

नीतीश कुमार क्या बिहार के राजा हैं जो नाखुश नजर आ रहे हैं: प्रशांत किशोर 

nitish7.jpg

मुजफ्फरपुर
सीएम नीतीश कुमार इन दिनों विभागों का राजा महराजाओं वाले अंदाज में जायजा ले रहे हैं। इस पर, पद यात्रा कर रहे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार यहां के राजा हैं कि नाखुश नजर आ रहे हैं तो आप घबरा रहे हैं। आप लोगों ने ऐसी व्यवस्था बना ली है कि वो मुख्यमंत्री नहीं राजा हैं। राजा को छींक आ गयी तो पूरी जनता को परेशानी होगी। यहां बिहार की 13 करोड़ जनता नाखुश है, हम सब यहां परेशानी में जी रहे हैं। लोगों के बच्चों को पढ़ाने की सुविधा नहीं है, रोजगार नहीं है, 100 रुपए खाने को नहीं हैं, आप उसकी चर्चा न कर पूछ रहे हैं कि नीतीश कुमार नाखुश हैं।
नीतीश कुमार से बिहार की जनता नाखुश
मुजफ्फरपुर के मीनापुर में जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हमको तो सिर्फ एक चीज दिख रही है कि नीतीश कुमार से बिहार की जनता नाखुश नजर आ रही है। नीतीश कुमार खुश नजर आ रहे हैं या नाखुश, इस बात से क्यों परेशान हो रहे हैं? ये आदमी 17-18 सालों से मुख्यमंत्री हैं, इनके पास 42 विधायक हैं। बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री बना रखा है, उसका आप काम नहीं कर रहे हैं। आप नाखुश नजर आ रहे हैं, खुश नजर आ रहे हैं। बिहार की जनता के लिए कुछ कर लीजिए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N