logo

Bihar Politics : जगदानंद सिंह ने अपने इस्तीफे की पेशकश की, लालू ले सकते है बड़ा फैसला!

jagdanand.jpg

पटना:
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी (offered to resign) है। मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद ने उनके इस्तीफे को अभी तक स्वीकार नहीं किया है। कहा जा रहा है कि लालू यादव (Lalu Yadav) आज उनके इस्तीफे पर फैसला ले सकते हैं। इसके साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी की जा सकती है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में राजद के दो दिवसीय कार्यकारिणी के बैठक में भी जगदानंद सिंह शामिल नहीं हुए हैं।


जगदानंद सिंह ने अपनी स्थिति साफ की
जगदानंद सिंह पिछले लगभग एक सप्ताह से राजद कार्यालय नहीं जा रहे हैं। सभी को इंतजार है कि आज नई दिल्ली के तालकटोरा में होने वाले राजद के खुले अधिवेशन में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जगदानंद सिंह पर अपना क्या फैसला देते हैं। जगदानंद सिंह ने अपनी तरफ से स्थिति साफ कर दी है। रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव ने यह साफ कहा कि वे सभी को खुश नहीं रख सकते और ना ही उनसे सभी लोग खुश रह सकते हैं। तेजस्वी का इशारा जगदानंद सिंह की ओर ही था। जगदानंद सिंह के बारे में सभी जानते हैं कि वे अनुशासन प्रिय नेता हैं। उन्हें यह पसंद नहीं की पार्टी के बाहर का कोई नेता पार्टी को संचालित करें। पार्टी के अंदर भी वे सिर्फ लालू प्रसाद को ही जानते हैं।


हाल ही में निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे
बता दें कि हाल ही में जगदानंद सिंह को एक बार फिर राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। हालांकि जगदानंद सिंह फिर से प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनना चाहते थे लेकिन लालू प्रसाद के जिद पर वह तैयार हो गए। फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के अंदर स्थितियां बदलने लगी। सबसे पहले तो जगदानंद सिंह को एक पत्र जारी करना पड़ा जिसमें यह कहना कहा गया कि तेजस्वी यादव को छोड़कर कोई भी विधायक,सांसद या पदाधिकारी सरकार की नीतियों पर नहीं बोलेंगे।