logo

जन सुराज ने चिराग को दिया खुला ऑफर, मेरे साथ कर लें विलय तो मिलेगा सम्मान

pk_chirag.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सीट शेयरिंग का विवाद गरमाता दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ चिराग और जीतनराम मांझी NDA से अपने अनुसार सीटें मांग रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब जन सुराज ने चिराग पासवान और उनकी पार्टी को विलय करने का ऑफर दे दिया है। जिससे बिहार के महकमें में हलचल मच गई है।
उन्होंने कहा है कि जितना सम्मान उन्हें हमारी पार्टी के साथ मिलेगा वैसा सम्मान उन्हें कहीं नहीं मिलेगा। बता दें कि दोनों पार्टियाँ शुरू से ही एक दुसरे पर हमला बोलने से बचते रहे हैं। और अब ऐसे समय में उन्हें यह ऑफर दिया जा रहा है, जब NDA में सीट शेयरिंग को लेकर कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। 
दरअसल जन सुराज के पार्टी प्रेसिडेंट उदय सिंह ने बीती रात मीडिया से बातचीत में कहा कि "हम गठबंधन की बात नहीं कर रहे हैं, न ही हमारे बीच कोई सहमति है, न ही होगी। हम सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। एक ही गुंजाइश है कि अगर चिराग पासवान अपनी पार्टी का हमारे साथ विलय करना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है।"
उदय सिंह ने आगे कहा है कि "हम उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि जितना सम्मान हम उन्हें देंगे, जितने सम्मान के साथ हम उन्हें रखेंगे और जितना सम्मान उन्हें हमसे मिलेगा, उतना उन्हें एनडीए में न कभी मिला है, न मिल सकता है, न कभी मिलेगा। केंद्रीय मंत्री भी वो क्यों न रहें, जो खुशी उन्हें यहां रह कर महसूस होगी, वो वहां नहीं मिलेगी।"
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news bihar election bihar politics bihar election news  NDA news seat sharing news JDU news LJP news nitish kumar news chirag paswan news jan suraaj news