logo

जन सुराज ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, 51 प्रत्याशियों के नाम शामिल

जनसुराज_पीके.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मदीवारों की सूची की घोषणा करने के मामले में प्रधानत किशोर ने बाजी मार ली है। प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 51 प्रत्याशियों के नाम शामिल किये गए हैं।

इसमें से 7 एससी उम्मीदवार, 17 अतिपिछड़े, 8 या 9 अल्पसंख्यक उम्मीदवार शामिल किये गए हैं। प्रशांत किशोर ने यह जानकरी दी है और कहा है कि "हर एक या दो दिन के बाद हम लिस्ट जारी करते रहेंगे।"

देखें लिस्ट

वहीं NDA और इंडिया महा गठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर विवाद ही चलता दिखाई दे रहा है, जिसके कारण इनमें से अब किसी ने भी एक भी सूची जारी नहीं की है। हाल ही में नित्यानंद राय, चिराग पासवान को दिल्ली में उनके आवास मनाने पहुंचे थे, जहां वे नहीं मिले और नित्यानंद राय को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं जीतनराम मांझी भी अपनी मांग पर अड़े हुए है, जिससे भाजपा की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है।

दूसरी ओर मुकेश सहनी की मांग ने भी इंडिया गठबंधन में चुनावी समीकरण को उलझा कर रख दिया है। दरअसल मुकेश सहनी ने डिप्टी सीएम बनने की मांग रख दी है।  
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news bihar election bihar politics bihar election news seat sharing news jan suraaj news jan suraaj khabarjan suraaj candidate list newsjan suraaj election news