द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद अब तक केवल AAP ने ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी है। लेकिन अब आज जन सुराज अपने उम्मदीवारों की सूची जारी करेगा। इस दौरान वह करीब 40 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने वाला है। जिस पर पक्ष, विपक्ष और अन्य पार्टियों की भी निगाहें टिकी हुई है। .jpeg)
हालांकि जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। लेकिन मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहगर और राघोपुर विधानसभा सीट का जिक्र किया था। आपको बता दें कि राघोपुर में अभी राजद नेता तेजस्वी यादव विधायक हैं। यदि प्रशांत किशोर वहां से चुनाव लड़ते हैं तो तेजस्वी यादव के लिए यह बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। 
हालांकि उन्होंने कहा है कि मैं हमेशा दूसरों को कहता हूं कि चुनाव दो ही जगह से लड़ना चाहिए, या तो जन्मभूमि से या फिर कर्मभूमि से। जन्मभूमि के हिसाब से मुझे सासाराम की करगहर सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। और कर्मभूमि राघोपुर को मानता हूँ तो मेरे पास दो विकल्प हैं। लेकिन इस पर अंतिम फैसला पार्टी करेगी।