logo

BIHAR : कुढ़नी विधानसभा सीट से JDU के मनोज कुशवाहा होंगे महागठबंधन के प्रत्याशी

manoj2.jpg

पटना:
कुढ़नी विधानसभा सीट (Kudhani Assembly Seat) के लिए हो रहे उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी पर सहमति बन गई है। इसबार यह सीट जदयू के खाते में गई है। खबरें सामने आ रही हैं कि इस सीट से मनोज कुशवाहा (Manoj Kushwaha) महागठबंधन के प्रत्याशी हो सकते हैं। अभी इस बात पर मुहर लगना बाकी है। बता दें कि अब तक यह सीट राजद के पास थी। कुढ़नी विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतगणना होगी। उससे पहले 10 नवंबर को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी। जबकि 17 नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को होगी और 21 नवंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

शनिवार को जेडीयू की ओर से पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाम की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि कुढ़नी से मनोज कुशवाहा को पार्टी उम्मीदवार बनाने जा रही है।  इस मौको पर अब्दुल बारी सिद्दीकी, मदन मोहन झा समेत कई नेता मौजूद थे। बता दें कि मनोज कुशवाहा 2005 से लेकर 2015 तक जेडीयू के टिकट पर कुढ़नी विधानसभा से चुनाव लड़कर 10 साल लगातार विधायक रह चुके हैं। 2015 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़े थे। उस वक्त जेडीयू के साथ आरजेडी थी और यहां से बीजेपी के केदार गुप्ता को जीत मिली थी। मनोज कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा था।


क्यू हो रहा चुनाव
 कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक अनिल सहनी पर लोकसभा सांसद रहने के दौरान एलटीसी घोटाले का आरोप लगा था। इसपर  सीबीआई जांच कर रहे थी। अनिल सहनी जब राजसभा सांसद बने थे तो बिना यात्रा के लाखों रुपए का घोटाला हुआ था। एलटीसी घोटाला मामले में 31 अक्टूबर 2013 को सीबीआई ने केस दर्ज किया था। सीबीआई ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग,धोखाधड़ी,सरकारी पद के दुरुपयोग के धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में अवकाश एलं यात्रा भत्ता घोटाले मामले में सहनी को  दोषी करार देते हुए 3 साल की सजा सुनाई है।