logo

सीट शेयरिंग पर JDU की आज अहम बैठक, चिराग की इन सीटों की मांग ने बढ़ाई नीतीश की टेंशन

chirag_news.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा होते ही सभी पार्टियाँ अपने चुनावी तैयारियों में जुट गई है। सीटों को लेकर बैठकें कर रही है। NDA में भी सीट शेयरिंग पर बातचीत अब अंतिम चरण में है। इसी बीच आज NDA के घटक दल JDU ने पटना में आज एक अहम बैठक बुलाई है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीटों और उम्मीदवारों को लेकर आज अंतिम फैसला ले सकते हैं। 
आज सुबह 10 बजे से होने वाली इस बैठक में पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद होंगे। वहीं इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर उम्मीदवारों के नाम तक की चर्चा होने की बात कही जा रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में होने वाली है। 

वहीं आज लोजपा ने अपनी एक आपातकालीन बैठक पटना में बुलाई है। चुनाव और सीटों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। यह बैठक भी सुबह के 10 बजे से आयोजित की गई है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिराग जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की सीट महनार और मटिहानी दोनों चाहते हैं, लेकिन जदयू इसे छोड़ने नहीं चाहती है। आपको बता दें कि 2020 में मटिहानी से लोजपा जीती थी, लेकिन बाद में उनके विधायक ने पार्टी बदल ली और जदयू में चले गये। वहीं चकाई सीट को लेकर भी टकराव देखा जा रहा है। इस सीट पर सीट मंत्री सुमित सिंह है, जो जदयू के समर्थक हैं, लेकिन चिराग इसे भी अपनी पार्टी के लिए चाहते हैं। वहीं, गोविंदगंज सीट पर चिराग अपने प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के लिए मांग कर रहे हैं, जहां वर्तमान में यह सीट भाजपा के पास है।

अब ऐसे में पूरी NDA ही उलझन में में फंसती नजर आ रही है। बीते दिन बुधवार को HAM पार्टी के प्रमुख जीतनराम मांझी ने भी बयान दिया था कि यदि उनके मांगे अनुसार सीट नहीं मिली तो वे किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। जिसके बाद बिःर की इस्यस्त में हलचल मच गई थी।

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news bihar election bihar politics bihar election news  NDA news seat sharing news JDU news LJP news nitish kumar news chirag paswan news