द फॉलोअप डेस्क
बिहार के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल उर्फ टिंकू के रेस्टोरेंट बिग डैडी में आग लग गई। बुधवार की अहले सुबह भीषण आग लगी। इस आगलगी में पूरा होटल धू-धू कर जल गया। जानकारी के अनुसार सुबह 3:30 बजे पड़ोसी के घर में लगी थी। आग की लपटें इतनी तेज की थी इससे 5-6 घर जलकर खाक हो गए। दमकल की टीम को इस घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अबतक आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। वहीं आशीष ने आरोप लगाया है कि उनके रेस्टोरेंट में आग लगाई गई है।

जानें पूरी घटना
घटना को लेकर कहा जा रहा है कि बुधवार की अहले सुबह 3.30 बजे रेस्टोरेंट के पड़ोस में किसी घर में आग लगी। लोग उसे बुझाने की कोशिश कर रहे थे।मगर, आग बेकाबू होकर रेस्टोरेंट तक पहुंच गयी। इस दौरान करीब पांच से छह घर भी पूरी तरह से जल गए। लोगों द्वार अनुमान लगाया जा रहा है कि बरारी थाना क्षेत्र के छोटी हाउसिंग बोर्ड कालोनी मुसहरी के पास स्थित बिग डैडी होलट में शार्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि, होटल में आग लगी है या लगाई गई है, इसको लेकर अभी कुछ भी स्प्ष्ट नहीं है।

कौन हैं गोपाल मंडल
गोपाल मंडल गोपालपुर से जदयू के टिकट पर विधायक बने थे। वो अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। अपने बेटे के गोली चलाने के विवाद में भी जदयू विधायक का बेतुका बयान सामने आया था। उन्होंने कहा कि था कि जो गोली चलाने से डरे तो कैसे विधायक होगा। अगर गए होते तो वहां एक भी आदमी बच नहीं पाता। मामले में बाद में राजनीति काफी गर्म हो गयी थी। इसके बाद, उनके बेटे आशीष मंडल को 'भागलपुर की मेयर प्रत्याशी सविता देवी के बरारी हाउसिंग बोर्ड स्थित ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया गया। सविता देवी आशीष मंडल की मां हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT