logo

रांची : जदयू नेता ललन सिंह का BJP पर हमला, कहा- केंद्र में मोदी सरकार बनी तो देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर पहुंची

lalan_singh1.jpg

रांची:
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) रविवार को रांची दौरे पर थे। इस दौरान रांची के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित (Addressed the state level worker convention of Ranchi) करने के दौरान उन्होंने BJP पर जमकर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है तब से देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। पिछले 70 साल में जितनी महंगाई नहीं बड़ी उतनी पिछले 8 वर्षों में बड़ी है। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भ्रष्टाचार व महंगाई के खिलाफ जैसा जेपी के नेतृत्व में आंदोलन चला था, वैसा ही आंदोलन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य 2024 में विपक्ष को एकजुट कर भाजपा मुक्त भारत बनाना है।

झारखंड जनता दल का जदयू में विलय 
बता दे कि ललन सिंह ने डिबडीह स्थित कॉर्निवाल बैंक्वेट हाल जदयू के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में झारखंड जनता दल का विलय जदयू में हुआ। गौतम सागर राणा ने पूरी कार्यकारिणी के साथ जदयू में विलय की घोषणा की। जदयू राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कहा कि मैं झारखंड जनता दल के सभी पदाधिकारियों को भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें पार्टी में मान सम्मान मिलता रहेगा। मौके पर पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, कामेश्वर नाथ दास, आफताब जमील, अशोक चौधरी, सुशील सिंह, रमाकांत मंडल,श्रवण कुमार, सागर कुमार, आशा शर्मा, निर्मल सिंह, आबिद अली, अर्जुन यादव, शारदा देवी, प्रणव कुमार बबलू, राजेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

गौरवशाली इतिहास को दोहरायेगी पार्टी
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मान्यता प्राप्त करेगी। साथ पार्टी उस गौरवशाली इतिहास को दोहरायेगी, जब यहां पर पांच से छह विधायक हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के प्रति प्रेम को दर्शाते हुए यहां के नेता खीरू महतो को राज्यसभा भेजने का काम किया, ताकि यहां के लोगों को ताकत मिल सके।


21 सूत्री प्रस्ताव किया गया पारित
इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान को ले जायें। लोगों को पार्टी से जोड़े। ऐसा कर ही हम नीतीश कुमार व संगठन को और सशक्त बना सकते हैं। जदयू में शामिल होने के बाद झारखंड जनता दल के अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि नीतीश कुमार के विपक्षी एकजुटता को मजबूती प्रदान करने के लिए सर्वसम्मति से पार्टी के विलय का निर्णय लिया गया। देश में नफरत की आग फैलायी जा रही है, इससे रोकना जरूरी है। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 21 सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया।