logo

'नीतीश जोहार'  से शुरू होगी JDU अध्यक्ष की नई पारी, 21 जनवरी को रामगढ़ से शुरू करेंगे राजनीतिक यात्रा 

nitish_kumar_pic5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों को नीतीश ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयार में जुटने का निर्देश दे दिया है। मिशन 2024 के मद्देनजर नीतीश कुमार अपने राजनीतिक यात्रा झारखंड से शुरू करने जा रहे हैं। 21 जनवरी को नीतीश झारखंड के रामगढ़ आएंगे। इस दौरान जोहार नीतीश नाम से उनकी पहली रैली रामगढ़ में होगी। इसे लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की तैयारी शुरू हो चुकी है। 

सिदो कान्हू मैदान में होगा विशाल कार्यक्रम
रामगढ़ के बस स्टैड के पास सिदो कान्हू मैदान में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।  अशोक चौधरी ने बताया कि नीतीश कुमार के दौरे के लिए रामगढ़ को इसलिए चुना गया क्योंकि वहां जदयू की पुरानी पकड़ है। इस दौरान हमारी कोशिश होगी कि हम रामगढ़ के पांचों प्रमंडल में उनकी सभा हो। सभा को तैयारियों और इसे सफल बनने के लिए जदयू नेता मधुकर सिंह को कॉ-ओर्डिनेटर बनाया गया है। पार्टी पूरी मजबूती के साथ आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरेगी। इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया जाएगा। 


झारखंड में जदयू को मजबूत करने की कवायद
मिशन 2024 के मद्देनजर नीतीश कुमार का पूरा फोकस जदयू का विस्तार झारखंड में करने पर होगा। 21 जनवरी को रामगढ़ में "जोहार नीतीश" रैली के माध्यम से झारखंड में जदयू की खोयी जमीन तलाश करेंगे।झारखंड में संगठन का विस्तार जदयू की प्राथमिकता में है। खीरू महर्ता को राज्यसभा का सदस्य बनाया जाना इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। इसलिए नये साल में जदयू के विस्तार के मिशन का आगाज झारखंड से ही करने की रणनीति बनायी गयी है। प्रमंडल स्तर पर सभाओं के आयोजन की भी तैयारी है, जिसका नाम 'जन जागरण अभियान' रखा गया है।