logo

अच्छी खबर : झारखंड, बंगाल और बिहार को मिलेगी सस्ती गैस, जानें कैसे

lpg4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड बंगाल और बिहार के लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी ऊर्जा गंगा पाइपलाइन अब पूर्वी राज्य बिहार,झारखंड,उड़ीसा और पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई है। जो अब इस जगह के लोगों को सस्ती प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करने के लिए तैयार है। जिसके बाद इन राज्यों में गैस के दामों में कमी आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुधवार को आधिकारिक सूत्रों द्वारा या जानकारी दी गई है।


20-30 प्रतिशत होगा सस्ता
परंपरागत रूप से प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल बिजली और उर्वरक उत्पादन में किया जाता है। इससे निकलने वाले इंधन सीएनजी और रसोई में इस्तेमाल होने वाली गैस सीएनजी में भी बदला जाता है। सीएनजी, जो बसों में डीजल के साथ-साथ कारों में पेट्रोल की जगह ले सकता है।  पेट्रोल और डीजल की तुलना में 30-40 प्रतिशत सस्ता है। साथ ही घरेलू रसोई में गैस जोड़ने से एलपीजी सिलेंडर की तुलना में 20-30 प्रतिशत सस्ता होगा। सस्ता होने के अलावा, पाइप्ड प्राकृतिक गैस सुविधाजनक है क्योंकि यह हर महीने एलपीजी रिफिल बुक करने की परेशानी को समाप्त करती है। अभी तक यह गैस पाइपलाइन पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में उपलब्ध थी। लेकिन अब पूर्वी राज्य तक भी पहुंच चुका है। बता दें कि गैस पाइपलाइन गैस के परिवहन का सबसे सस्ता साधन है।


2,433 करोड़ रुपये की पाइपलाइन बिछाने का काम गेल का दिया गया
जगदीशपुर,हल्दिया,बोकारो धामरा पाइपलाइन (JHBDPL) को प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा पाइपलाइन कहा जाता है। भारत के पूर्वी राज्यों के लिए गेल (इंडिया) लिमिटेड ने 2,433 करोड़ रुपये की पाइपलाइन बिछाने का काम दिया गया था। जो अब बनकर लगभग तैयार है। बिहार में डोभी से पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर तक 348 किलोमीटर की पाइपलाइन प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना का हिस्सा है।  जो पर्यावरण के अनुकूल प्राकृतिक गैस को भारत के पूर्वी हिस्सों तक ले जाती है। जो अब तक गैस आधारित अर्थव्यवस्था के लाभों से अछूता रह गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT