logo

जीतन राम मांझी ने कहा- मेरी पत्नी मुझसे सीएम नीतीश को लेकर लड़ती है, कहती है उनसे कभी..... 

jitan_ram_manjhi1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। मांझी ने कहा है कि उनकी पत्नी उनसे लड़ती है। कहती है कि आपको सीएम नीतीश कुमार से झगड़ा नहीं करना है। उन्होंने आपको मुख्यमंत्री बनाया था। आपको बहुत इज्जत दिया। उक्त बातें उन्होंने इफ्तार पार्टी में कही। इस दौरान वहां सीएम नीतीश भी वहां मौजूद थे। इस दौरान दोनों के बीच राजनीतिक और पारिवारिक मुद्दे पर बात हुई। बता दें कि इन दिनों बिहार की सियासत में इफ्तार पार्टी का दौर चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से पहले जदयू और राजद ने भी इस पार्टी का आयोजन किया था।


जरूरत पड़ी तो अपनी सरकार के खिलाफ आंदोलन करूंगा

जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं अपनी सरकार के खिलाफ आंदोलन करूंगा। मगर हमेशा नीतीश कुमार के ही साथ रहूंगा। मैंने कसम खाई है। मेरा नीतीश कुमार से दिल मिला हुआ है।’ इससे पहले, ‘हम’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नेताओं ने अपनी सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। हम पर बहुत दबाव है। लोग मुझे अपने पास बुला रहे हैं। निर्णय लेने का समय आ गया है।’ लेकिन बाद में यह भी कहा कि ‘हम किसी भी सूरत में नीतीश कुमार का साथ नहीं छोड़ेंगे।’ मांझी ने बैठक में कहा-’नीतीश कुमार ने पूर्णिया की रैली में मंच से ऐलान किया कि मांझी जी हम ही आपको सब कुछ देंगे; बनाएंगे।’ और बैठक के बाद कहा-’बैठक में कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के लिए बहुत सारी बातें कही जाती हैं।’

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT